जवाब दो, हिसाब दो!

27.01.18            प्रेस विज्ञप्ति                      

राज्य और केंद्र सरकार अररिया की कर रही उपेक्षा

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अररिया जिला की उपेक्षा और चुनावी वादा को पूरा नहीं करने पर जन जागरण शक्ति संगठन और जन आन्दोलनों का राष्ट्रीय समन्वय और लोकधारा द्वारा चार दिवसिय अररिया यात्रा अररिया आर.एस से हुई शुरू

अररिया 27 जनवरी 2018 | अररिया उपचुनाव को मद्देनजर रखते हुए, केंद्र और राज्य सरकार की उपेक्षा और चुनाई वायदों को पूरा नहीं करने पर इन दोनों सरकार के खिलाफ आरोप गठित कर जनता की चार्जशीट बनायी गयी है | इस चार्जशीट को अररिया के लोगों के सामने रखने 27-30 जनवरी तक जन जागरण शक्ति संगठन लोकधारा, और जन आन्दोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, बिहार द्वारा यात्रा की शुरुआत अरिया आर.एस रेलवे स्टेशन से हुई |

चुनाव के पहले भाजपा द्वारा बहुत सारे वायदे किये गए थे | प्रतिवर्ष 1 करोड़ रोजगार सृजित होगा, काला धन वापिस आएगा और 15 लाख लोगों के खाता में आएगा प्रमुख रूप से उछाला गया था | अररिया जैसे पिछड़े जिलों का विकास कर विकसित जिलों के सामान लाया जायेगा | पर पिछले साल की बाढ़ से अररिया पांच साल और पीछे चला गया | बाढ़ राहत के नाम पर अररिया वासी को सिर्फ 6000 रु और फ़ूड पैकेट का राहत इस बात को साबित करता है कि केंद्र और राज्य सरकार हमारे इलाके के लिए सोच नहीं रही | उसी तरह नितीश सरकार ने सात निश्चय जिसमें घर घर नाली और पानी और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता का वादा किया गया था पर वह भी जमीन पर दिख नहीं रहा और सरकार की पूरी मशीनरी सिर्फ शराब बंदी और दहेज़ बंदी के प्रचार प्रसार में लगी है | लाखों बुजुर्ग, विकलांग और विधवाओं को दो साल से पेंशन नहीं मिला पर किसी को फ़िक्र ही नहीं, सब आराम से हो रहा है |

https://drive.google.com/file/d/1mt4Zf5yy-VoC5-CVcL-GMNCOZN54vk_x/

(यात्रा के कुछ क्षण, JJSS साथी सुमंत्रो द्वारा)

कुछ वर्ष पहले जब केंद्र में यू.पी.ए सरकार थी तो नितीश कुमार बिहार राज्य को विशेष दर्जा दिलाने का अभियान चला रहे थे, उसका क्या हुआ ? आज उनका गठबंधन राज्य और केंद्र दोनों पर राज कर रहा है लेकिन बिहार पूरी तरह उपेक्षित है और अधिकतर वायदे चुनावी जुमला ही साबित हो रहा है |

विकास कि बातों से ध्यान भटकने के लिए,  बोली-बानी, खान-पान-पहनावा, धर्म के नाम पर पूरे सीमांचल के लोगों में विष फैलाया जा रहा है | देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है | जो लोग लोगों को बाटने कि राजनेति का विरोध कर रहे हैं उन्हें चुप कराया जा रहा है | पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या कर दी जाती है और प्रधानमन्त्री चुप रहते हैं |

यात्रा में जुड़े वार्ड न० 6 के वार्ड पार्षद रणजीत पासवान ने कहा कि भाजपा ने 2014 के चुनावी घोषणा पत्र में वायदा किया था कि 100 पिछड़े जिलों का विकास कर विकसित जिलों के सामान बनाया जाएगा लेकिन 2014 से अभी तक एक नई ट्रेन नहीं चला सकी सरकार | पिछले सरकार द्वारा चाई गयी सीमांचल का हाल तो किसी से छुपा नहीं है |

जन जागरण शक्ति संगठन की कामयानी स्वामी ने कहा कि गुजरात में विकास पागल हो गया है और हमारे यहाँ विकास खो गया है | अररिया में एक विश्विद्यालय नहीं है जहां हमारे नौजवान अपना भविष्य बना सके | जिला अस्पताल में डाक्टर कि कमी के कारन किसी भी गंभीर बिमारी का इलाज नहीं हो पाता और लोगों को पूर्णियां, सिलिगुरी और पटना के प्राइवेट अस्पतालों में मजबूरन जाना पड़ता है | यात्रा में आशीष रंजन, तन्मय, डोली, शिवनारायण, नीरज, क्रिश्चम, मिथुन पासवान, मांडवी देवी और कई अन्य साथी शामिल हुए |

यात्रा अररिया, कुर्साकाटा, सिकटी और रानीगंज प्रखंड के पंचायतों का दौरा करेगी और जनता के सामने जनता का चार्जशीट रखेगी |

शिवनारायण, रंजित पासवान,  कामायनी स्वामी,  आशीष रंजन,   तन्मय,  जीतेन्द्र,  मांडवी,  मिथुन, क्रिस्चम, डोली, दिनेश मुखिया, नीरज, सुमन्त्रो एवं अन्य साथी

संपर्क : 9971950248/9973363664

Join the Conversation

Let us know your thoughts on this post.

No comments yet.